सामने आई सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरे इठलाती मुस्कुराती दिखीं नई दुल्हनिया…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। वहीं अब आज दोनों एक दूसरे के होने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। होने वाली दुल्हन का घर ‘रामायण’ लाइट से सज कर तैयार है। तो वहीं बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी को विदा करने से पहले ‘रामायण’ में पूजा पाठ भी करवाया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। वहीं बीते दिनों लवबर्ड्स की मेहंदी और हल्दी समारोह भी रखी गई थी , जिसकी कुछ झलकियां भी सामने आ चुकी हैं। हालांकि इन सब में एक वीडियो इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें सोनाक्षी अपने हाथ में रची मेहंदी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सोनाक्षी सिन्हा ने फ्लॉन्ट की मेहंदी

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अपने घर के अंदर जाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर का सूट कैरी किया हुआ है, वहीं अपने सिर को दुप्पटे सो ढकती हुई वो किसी से बात करते हुए चलती दिख रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी के पीछे उनकी मां भी नजर आ रही हैं। वहीं जैसे ही सोनाक्षी की नजर कैमरे पर पड़ती है तो वो इठलाती, मुस्कुराती हुईं विक्ट्री का सिंबल दिखाते हुए अपने हाथ में रची मेंहदी को फ्लॉन्ट करने लग जाती हैं। इस दौरान सोनाक्षी काफी खुश दिख रही हैं वहीं उनके चेहरे पर वेडिंग वाला ग्लो भी साफ दिख रहा है।

See also  सोनू सूद ने राजपाल यादव पर सफाई दी: “मैंने नहीं कहा कि उन्हें काम की जरूरत है”

सोनाक्षी-जहीर फैमिली के साथ की मेहंदी की फोटो

इसके अलावा सोनाक्षी-जहीर की मेहंदी से कुछ और तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें कपल परिवार के लोग और दोस्तो के साथ पोज देते हुए नजर आए थे।

कौन हैं सिन्हा परिवार के होने वाले दामाद

बता दें कि जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं। जहीर के फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। पहली बार सोनाक्षी ने जहीर के साथ फिल्म ‘डबल एक्सल’ में काम किया था। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि इस कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा है लेकिन इनकी पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट इनकी लव स्टोरी बयां करती रही हैं। वहीं लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद फाइनली ये कपल अब 23 जून को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed