बेटे ने लिया था 70 लाख कर्ज, जान देकर मां और दादी ने चुकाया

0
Advertisements

जमशेदपुर । कपाली ओपी के तमुलिया आशियाना सोसायटी में एक युवक ने शेयर मार्केट के चक्कर में 70 लाख रुपये कर्ज ले रखा था. कर्ज का दबाव बनने पर वह शहर से फरार हो गया, लेकिन इसकी कीमत मां और दादी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. घटना में पिता की जान भी चली जाती, लेकिन उनका अभी ईलाज चल रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का बेटा अंश श्रीवास्तव ने कर्ज लिया था. कर्ज नहीं चुका पाने के कारण परिवार के सदस्यों पर भारी दबाव बन रहा था. इस कारण से पूरा परिवार ही तनाव में रह रहा था.

घटना से परेशान होकर माता-पिता और दादी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इसमें पिता ज्ञान प्रकाश अभी बचे हुए हैं. उनका ईलाज ब्रम्हानंद अस्पताल में चल रहा है. जबकि घटना के बाद से ही आरोपी अंश फरार हो गया है. मां का नाम सुनीता श्रीवास्तव जबकि दादी का नाम कृष्णकांति श्रीवास्तव है. घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अंश का पता लगा रही है.

About The Author

See also  घर से भागे नाबालिग लड़की और बालिग प्रेमी को सुरक्षा जवानों ने पकड़ा

Thanks for your Feedback!

You may have missed