सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने जमशेदपुर डीसी को सभी प्राइवेट स्कूलों में स्कूल फीस नगद या कार्ड से ना लेकर सिर्फ ऑनलाइन लेने संबंधित मांग पत्र सौंपा


Saraikela : सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने मंगलवार को जमशेदपुर डीसी को सभी प्राइवेट स्कूलों में स्कूल फीस नगद या कार्ड से ना लेकर सिर्फ ऑनलाइन लेने संबंधित एक मांग पत्र सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि इसके वजह से बच्चो के माता पिता को पिछले कुछ महीनों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञापन में निजी स्कूल पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया है. क्योंकि जब वह नगद या कार्ड से भी स्कूल फ़ीस ले सकती है जो वह जानबूझकर ऐसा क्यों नहीं कर रही है. इसके बारे में डीसी को जानकारी दी गई है कि जब हमने सूचना अधिकार अधिनियम के द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक से पूछा तो उनका जवाब आया है कि उनको इस विषय में किसी भी प्रकार का दिशा निर्देश नहीं प्राप्त है. अतः महोदय से इसकी जाँच कर प्राइवेट (निजी) स्कूल फीस को कैश, कार्ड और online तीनो प्रकार से जमा करने का निर्देश दिया जाने का अनुरोध किया गया है. ताकि बच्चों के माता पिता को सहूलियत प्रदान हो सके.




