साकची में घर में घुसकर महिला पुलिस से चेन छिनतई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची के गंधक रोड पर रहने वाली एक महिला पुलिस के घर में घुसकर सोने की चेन की छिनतई करने का एक मामला आज सामने आया है. घटना के बारे बताया जा रहा है क सुबह 4 बजे लूटेरा गिरोह की महिला ने महिला पुलिस अधिकारी के घर में घुसकर उसके गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली. इसके बाद वह भागने लगी. हालाकि बाद में वह पकड़ी गयी. उसके बाद उसे साकची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

योजना बनाकर दिया घटना को अंजाम

घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुये महिला ने पहले तो दो बच्चों को महिला पुलिस अधिकारी के घर के ठीक सामने आम चुनने के लिये भेज दिया. पुलिस अधिकारी बच्चों को देख उसे वहां से भगाने की कोशिश करती हैं तबतक महिला चोर घर के भीतर घुस जाती है. इस बीच दोनों के बीच नोंक-झोंक होती है और महिला चोर गले से चेन छिनतई कर भागने लगती है. घटना के बारे में बताया गया कि महिला ह्यूम पाइप एरिया की रहनेवाली सुमित्रा दास भागते-भागते जमीन पर गिर गयी थी और छिप गयी थी. इस बीच ही महिला पुलिस अधिकारी ने स्कूटी से सुमित्रा का पीछा किया और उसे दबोच लिया.

Advertisements
See also  सैरात बाजारों के किराया वृद्धि पर व्यापारियों की आपात बैठक, निर्णय पर जताई आपत्ति

Thanks for your Feedback!

You may have missed