स्मृति मंधाना को मिला बड़ा सम्मान,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को साल 2025 के लिए ‘BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ चुना गया है. यह सम्मान उन्हें महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया. सोमवार को आयोजित एक शानदार समारोह में देश की कई महिला खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.भारतीय महिला टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई हुईं स्मृति मंधाना ने पुरस्कार जीतने के बाद वीडियो मैसेज में कहा कि मुझे बेस्ट स्पो‌र्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर का अवार्ड देने के लिए बीबीसी का धन्यवाद। 2025 महिला क्रिकेट के लिए एक खास साल था, खासकर आखिर में जब हमारा विश्व कप हुआ और मुझे खुशी है कि मैं योगदान दे सकी।2024 पेरिस पैरालंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में दो कांस्य पदक जीतने के लिए प्रीति पाल को पैरा-स्पो‌र्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर चुना गया, जबकि अंजलि भागवत को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंजलि ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थीं।इस अवॉर्ड के विजेताओं का चयन एक प्रतिष्ठित जूरी ने किया, जिसमें लिएंडर पेस, दीपा मलिक और अंजू बॉबी जॉर्ज शामिल थे. यह सम्मान भारतीय महिला खिलाड़ियों की मेहनत और खेलों में बढ़ती भागीदारी का बड़ा प्रमाण है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पावर डिस्कॉम्स ने लाइनमैन दिवस मनाया, फ्रंटलाइन पावर हीरोज़ का किया सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed