वार्ड 17 के 6 एलएफ वासियों ने प्रत्याशी में बिरेंद्र कुमार सिंह यादव से जाना एजेंडा,  बोले वार्डवासियों को इसी वर्ष से जलसंकट से दिलाएंगे निजात

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर नगर निगम का वार्ड 17 के लोग इस चुनाव में वैसे प्रत्याशी को चुनने का मन बना लिया है जो उनके पानी की समस्याओं का निदान करे. शनिवार को जब वार्ड से चुनाव लड़ रहे बिरेंद्र कुमार सिंह यादव 6 एलएफ जन संपर्क में पहुंचे तो वहां के लोगों ने उनसे यही कहा कि हमें पानी के अलावा कुछ नहीं चाहिए. जिसपर बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इसी वर्ष से वार्ड को जल संकट से निजात दिलाने वाले हैं, बस आपलोगों का साथ चाहिए. बता दें कि इन दिनों निकाय चुनाव में वार्ड 17 काफी सुर्खियां बटोर रहा है. चूंकि यहां से 3-3 प्रत्याशी डिप्टी मेयर के लिए चुनाव मैदान में हैं. वे आज भी धुआंधार चुनाव प्रचार और जनसंपर्क करने निकले थे. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वार्डवासियों को इसी वर्ष से जलसंकट से निजात मिलेगी ऐसी मेरी योजना है. साथ ही नदी किनारे की आबादी को  बाढ़ से बचाने के लिए उन्होंने योजना बना रखी है. इसके लिए हर मुहल्ले में उनका साप्ताहिक शिविर लगेगा जिसमें सभी प्रकार की समस्याओं को नोट आउट कर उसका प्राथमिकता के आधार पर निदान करना उनका मकसद होगा. इसी के तहत वार्ड की सैंकड़ों महिलाएं उनके साथ जुड़कर समर्थन करते हुए खुद चुनाव प्रचार में जुटी है. यह अभियान अभी 22 फरवरी तक जारी रहेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed