कोल्हान यूनिवर्सिटी में छह विधायकों को सीनेट सदस्य के रूप में मनोनित किया गया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के सर्वोच्च नीति-निर्धारक निकाय, सीनेट में छह प्रतिनिधि सदस्यों को मनोनित किया गया है। इस कदम से विश्वविद्यालय की उच्च शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्था पुनर्गठित होने की दिशा में आगे बढ़ी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि विधायक सदस्यों की नियुक्ति से नीति-निर्माण प्रक्रिया और मजबूत होगी और क्षेत्र के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिलेगा।

इस बार सीनेट में मनोनित किए गए विधायकों में निरल पूर्ति (मझगांव), सबिता महतो (ईचागढ़), मंगल कालिंदी (जुगसलाई), सुखराम उरांव (चक्रधरपुर), सोनाराम सिंकू, और सोमेश चंद्र सोरेन (घाटशिला) शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति विश्वविद्यालय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का प्रयास है। इससे विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश, वार्षिक बजट, शैक्षणिक नीतियाँ और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ेगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी कहा है कि सीनेट की अगली बैठक में वार्षिक बजट को मंजूरी देना, शैक्षणिक सुधारों पर विचार करना और छात्रों से जुड़े निर्णय लेने जैसे महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होगी। इससे पहले पिछले लगभग चार वर्षों में सीनेट की औपचारिक बैठक नहीं हो सकी थी।

Advertisements
See also  एमएनपीएस में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण: लर्निंग डिसएबिलिटी और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञ सत्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed