अखिल झारखंड दुसाध महासभा का भव्य मिलन समारोह

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur: रविवार को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में अखिल झारखंड दुसाध महासभा (सरायकेला-खरसावां इकाई) द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज में समाज की एकजुटता देखने को मिली। जिले भर से सैकड़ों लोगों ने इसमें भाग लेकर सामाजिक व राजनीतिक चेतना पर विचार किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष, सेवानिवृत्त आईजी रामचंद्र पासवान ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने समाज के संगठन और राजनीतिक जागरूकता पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त डीएसपी सह जिला अध्यक्ष सरयू पासवान ने शिक्षा को समाज के विकास का प्रमुख साधन बताया और युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

वनभोज के दौरान महिलाओं व बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सीमा देवी, डॉ. शिवानंद प्रसाद, गौरी देवी, पार्षद कुमारी सुनीता रानी, सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

See also  निजी अस्पताल में छापेमारी से मचा हड़कंप, अवैध गर्भपात का शक—अस्पताल पर ताला जड़ा

Thanks for your Feedback!

You may have missed