मुस्लिम प्रेमी संग लापता हुई बहन, फिर मिली दोनों की लाश,भाइयों पर हत्या का आरोप


मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव जंगल से मिलने से सनसनी फैल गई. अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती के लापता होने के बाद उनकी लाशें बरामद हुईं. पुलिस जांच में ऑनर किलिंग की आशंका जताई गई है. युवती के भाइयों पर हत्या का आरोप है, जिनमें से दो को हिरासत में लिया गया है.मुस्लिम युवक अरमान तीन दिनों से लापता था। उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एसएसपी सतपाल अंतिल से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।पुलिस की सख्ती के बाद हुई पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अरमान और उसकी प्रेमिका काजल के शव नदी किनारे दफन पाए गए। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इस खुलासे के बाद मामला डबल मर्डर केस में बदल गया।घटना की रात अरमान अपनी गर्लफ्रेंड काजल के साथ था। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद गुस्से और आपसी टकराव ने हिंसक रूप ले लिया, और दोनों की हत्या कर शवों को दफना दिया गया। मामले में दोनों मृतकों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। हालात को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल और PAC तैनात की गई है। प्रशासन लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।पुलिस ने काजल के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी क्राइम मुरादाबाद सुभाष चंद्र गंगवार के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान बबलू सैनी ने भी गांव में शांति बनाए रखने की अपील की है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है, जो बताएगी कि उस रात असल में क्या हुआ।




