मन्रारा संग बॉलीवुड में कॉम्पिटिशन पर बोलीं बहन परिणीति चोपड़ा, कहा- वो मैं कभी एक-दूसरे के…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में उनसे जब मन्नारा के साथ इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस के जवाब ने सबका दिल जीत लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिग बॉस 17 फेम और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को सलमान खान के इस शो से एक अलग पहचान मिली है। शो में मन्नारा ने अपने खास अंदाज से फैंस को खूब एंटरटेन किया। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन होने की वजह से भी मन्नारा को शो में काफी फायदा मिला। उन्हें इस बात के लिए भी जाना जाता है कि वो प्रियंका की कजिन हैं। शो से निकलने के बाद मन्नारा लगातार खबरों में छाई हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुए हैं। कुछ दिनों पहले मन्नारा ने अपना बर्थडे बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस के साथ सेलिब्रेट किया था, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। ऐसे में अब परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में उनसे जब मन्नारा के साथ इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस के जवाब ने सबका दिल जीत लिया।

मन्नारा संग कॉम्पिटिशन पर बोलीं परिणीति

परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी इवेंट का लग रहा है। इस वीडियो में जब परिणीति से पूछा, ‘बहन का ट्रेलर लॉन्च हुआ है आपने देखा है मन्नारा का कैसा लगा।’ इस मन्नारा ने कहा, ‘हां जरूर देखा है। बहुत सेक्सी लगा है उसका ट्रेलर।’ इसके बाद मीडिया ने जब परिणीति से पूछा कि आपको क्या लगता है वो आपकी कॉम्पिटीटर बन सकते हैं?’ इस पर परिणीति ने कहा, ‘यार वो और मैं एक ही साथ बड़े हुए हैं एक ही माहौल में। हमारे बीच में सिर्फ दो साल का अंदर है। अब समय आ गया है कि हम दोनों को तुलना करना बंद कर दें। हम बहनें एक दूसरे के साथ निगेटिव तरह से नहीं रहते हैं हमारे बीच काफी प्यार है।’

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फैंस भी मन्नारा के लेटेस्ट फोटोशूट को काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर मन्नारा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed