सिंहभूम चैंबर चुनाव 2025–27 : मनोज चेतानी ने व्यापारी हित को बताया प्रथम कर्तव्य, जारी किया संकल्प पत्र


जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (2025–2027) के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सेक्रेटरी (ट्रेड एंड कॉमर्स) पद के उम्मीदवार मनोज चेतानी ने अपना संकल्प जारी करते हुए व्यापारी हित को प्रथम कर्तव्य बताया।

बताते चले की साकची के व्यवसाई मनोज चेतानी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य हैं। वे पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन (साकची शाखा) के उपाध्यक्ष और सचिव भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन काशीडीह शाखा के उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा, वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के लगातार सात बार निर्वाचित कार्यकारी सदस्य रहे हैं। लंबे समय से व्यापारी समाज की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही उन्होंने संगठनात्मक अनुभव भी अर्जित किया है। व्यापारी भाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
प्रमुख संकल्प: अपने संकल्प पत्र में चेतानी ने कई अहम वादे किए हैं, जिनमें प्रमुख हैं— टाटा कमांड एरिया दुकानदारों को प्रतिष्ठान पर मालिकाना हक दिलाना। बाजारों से अतिक्रमण हटाने, यातायात व पार्किंग व्यवस्था सुधारने और मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम। बाजारों का पुनरुद्धार, आधुनिक सुविधाएँ, स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना। छोटे-बड़े दुकानदारों की समस्याओं को हर मंच पर मजबूती से उठाना। ट्रेड लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण के लिए समय-समय पर बाजारों में कैंप आयोजित करना। छोटे दुकानदारों को ऑनलाइन व्यापार से जोड़ने, ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशालाएँ आयोजित करना। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के साथ नियमित बैठकें करना। साइबर सुरक्षा एवं फ्रॉड से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम। व्यापार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का प्रशिक्षण, जिससे व्यापारी स्टॉक मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस और सेल्स एनालिसिस में लाभ ले सकें। नए प्रतिष्ठान खोलने में आ रही सरकारी बाधाओं को दूर करने में सहयोग देना। मनोज चेतानी ने कहा, “व्यापारी हित ही मेरा प्रथम कर्तव्य है। व्यापारी भाइयों की समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।”



