सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बने माता-पिता, बेटी की पहली झलक शेयर कर बोले- ‘जिंदगी पूरी बदल गई’


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे चर्चित और प्यारे कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब पैरेंट्स बन गए हैं। 15 जुलाई 2025 को कपल ने एक नन्ही परी का स्वागत किया, जिसका जन्म मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में हुआ।

बेटी के जन्म के कुछ ही घंटों बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई और लिखा, “आज हमारी दुनिया बदल गई। हमारे जीवन में एक नई रौशनी आई है।” सिद्धार्थ की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक सभी बधाइयों की झड़ी लगा रहे हैं।
सिद्धार्थ और कियारा की यह खुशी का पल न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी बेहद खास है। अब हर कोई इस स्टार कपल की नन्ही राजकुमारी की एक झलक पाने को बेताब है।



