परसुडीह में दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, हाथ में लगी चोट; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के राहगोड़ाह चौक के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दुकानदार मिथिलेश कुमार के हाथ में चोट आई है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल मिथिलेश ने बताया कि वह सुबह अपनी दुकान में बैठे थे, तभी राहगोड़ाह निवासी कटप्पा अचानक दुकान पर पहुंचा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मिथिलेश के अनुसार हमले के दौरान उन्होंने पीछे हटकर बचने की कोशिश की, जिससे कुल्हाड़ी उनके हाथ में लगी। घायल होने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनका कहना है कि आरोपी से उनका पहले भी विवाद हो चुका है। मंगलवार को कटप्पा किसी के घर में घुसकर रंग लगाने के आरोप में पकड़ा गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस उसे थाना ले गई थी।

मिथिलेश के मुताबिक देर रात तक लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कटप्पा बुधवार सुबह उनकी दुकान पर पहुंचा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

About The Author

You may have missed