45 लाख के लिए खौफनाक कत्ल, 20 साल बड़े प्रेमी के लिए गोद ली बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट… कब्र खुलते ही हुआ सनसनीखेज खुलासा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गोद ली हुई नाबालिग बेटी पर अपनी ही मां की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बेटी ने अपने से करीब 20 साल बड़े प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले ने तब सनसनी फैला दी जब शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया और असली सच सामने आया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, मृतका नाहिदा परवीन के पति की मौत के बाद उसे करीब 45 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। इस रकम की नॉमिनी उसकी गोद ली हुई बेटी थी। आरोप है कि यही पैसा विवाद की जड़ बना और बेटी अक्सर अपने प्रेमी को पैसे देती थी। जब मां ने इसका विरोध किया तो साजिश रची गई।

पुलिस के मुताबिक 24 अप्रैल की रात योजना के तहत मां की हत्या की गई। आरोप है कि हत्या में प्रेमी और उसके साथी भी शामिल थे। इसके बाद शव को घर में छिपाने और फिर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर मामले को सामान्य हादसा दिखाने की कोशिश की गई। बाद में परिजनों को शक हुआ और जांच के दौरान कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed