टी20 विश्व कप से पहले इस टीम को झटका,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले अमेरिकी क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज आरोन जोन्स को आईसीसी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. उन पर मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद यह कड़ा कदम उठाया गया है.आईसीसी ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि आरोन जोन्स को सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है. जोन्स पर कुल पांच आरोप लगाए गए हैं, जो आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन से जुड़े हैं. उन्हें इन आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है.आरोन जोन्स पर लगे पांच आरोपों में से तीन आरोप 2023-24 में खेले गए बारबाडोस आधारित बीआईएम10 टी20 टूर्नामेंट से जुड़े हैं. वहीं, बाकी दो आरोप उनके अंतरराष्ट्रीय मैचों से संबंधित बताए जा रहे हैं. आईसीसी के मुताबिक, इनमें से एक गंभीर आरोप यह है कि जोन्स ने मैच के नतीजे, या किसी अन्य पहलू को गलत तरीके से प्रभावित करने या ऐसा करने की साजिश में शामिल होने की कोशिश की.टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत अगले हफ्ते होने वाली है. जोन्स हाल ही में अमेरिका के 18 खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा थे और उन्हें टीम का उप-कप्तान बनाए जाने की भी चर्चा थी. हालांकि सस्पेंशन के बाद अब वह टूर्नामेंट के लिए चयन के योग्य नहीं रह गए हैं. विश्व कप से पहले इस तरह का विवाद और एक अहम खिलाड़ी का बाहर होना अमेरिका की तैयारियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed