झारखंड में शिवराज सिंह की रैली:’JMM ने झारखंड को बनाया घोटालाखंड…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज डेस्क/झारखंड:-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड की तीन लोकसभा सीटों धनबाद, गोड्डा और रांची में रोड शो कर चुनावी सभाओं को संबोधित किया।मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया।

Advertisements
Advertisements

गोड्डा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड-शो कर चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं, रांची लोकसभा से प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित युवा सम्मेलन में सहभागिता कर युवाओं से संवाद किया।

इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि मैं मुख्य अतिथि नहीं हूं, मामा हूं, मैं आपके परिवार का सदस्य हूं। झारखंड की इस पवित्र धरती को प्रणाम करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं श्रृध्देय अटल जी को भी प्रणाम करता हूं, जिन्होंने झारखंड राज्य बनाने का काम किया था। अटल जी ने झारखंड बनाया है और मोदी जी ने झारखंड को संवारा है।

जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, इंडी गठबंधन वाले उस पैसे से नोटों के पहाड़ खड़े कर देते हैं। इन्होंने झारखंड को घोटालाखंड बना दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा है। इन्होंने खुलेआम झारखंड को लूटा है। विधायक लूट रहा है, मंत्री लूट रहा है, सांसद लूट रहा है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो जेल चले गए। उन्होंने खुद ही जमीन की एप्लीकेशन दी, और खुद के हस्ताक्षर कर जमीन खुद के ही नाम करने के लिए कहा।कांग्रेस के जमाने में भी झारखंड को लूटते रहे। इस अमीर धरती के लोगों को गरीब बनाने का काम तीनों पार्टियों ने किया है। ये एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। इन्होंने कोयला लूटा, रेत लूटी, पत्थर लूटा, यहां तक की पहाड़ के पहाड़ ही खोद कर बेच दिए।

See also  चक्रधरपुर की युवती की हत्या में कोर्ट ने पति को दोषी करार दिया

पूर्व सीएम ने कहा कि पाकिस्तान ने हमला किया था। जम्मू-कश्मीर पर हमारी सेनाएं बहादुरी के साथ लड़ रहीं थीं, अगर तीन दिन और युद्ध विराम नहीं होता तो पीओके होता ही नहीं, सारा का सारा कश्मीर हमारा होता। कांग्रेस और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पाप किया और युद्ध विराम कर दिया और पीओके पाकिस्तान में रह गया। आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि अब पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे, वो भारत का अभिन्न अंग है।

एक देश में दो निशान दो विधान, दो प्रधान कौन लेकर आया। कश्मीर हमारा था, हम लोग नारे लगाते रहे एक देश में 2 निशान, 2 विधान, 2 प्रधान नहीं चलेंगे। लेकिन कांग्रेस ने ये पाप किया और धारा-370 लगा दी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि, उन्होंने एक झटके में धारा-370 खत्म करके एक देश से 2 निशान, 2 विधान, 2 प्रधान हटा दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तक ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। केजरीवाल न केवल करप्शनवाल हैं, बल्कि नटवरलाल भी हैं। जो दूसरों को ठगे वो ठग कहलाता है। लेकिन जो अपनो को ही ठगे वो महाठग कहलाता है। केजरीवाल ने किस-किस को नहीं ठगा, आदणीय अन्ना हजारे जी, प्रशांत भूषण जी, बहन शाजिया इल्मी, कुमार विश्वास, आशुतोष एक पूरी श्रृंखला है, जिनको केजरीवाल ने धोरखा दिया है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed