बहन की इंश्योरेंस कराई और खुद नॉमिनी बनी, पहला प्रीमियम भरने के बाद प्रेमी से मरवा डाला


गुजरात: गुजरात में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़ी बहन ने पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए छोटी बहन का इंश्योरेंस करवाया। वह खुद नॉमिनी बनी और पहला प्रीमियम भी जमा करवाया। उसके बाद इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए अपने प्रेमी के हाथों छोटी बहन को मरवा डाला। पुलिस ने बड़ी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।वरोदरा ग्रामीण एसपी सुशील अग्रवाल ने बताया, सीसीटीवी की जांच के दौरान पता चला कि एक युवक अजीजा को उसके घर से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देता हुआ दिखाई दिया। हमने किसी तरह उसका चेहरा पहचान लिया और पीड़ित परिवार को उसकी जानकारी दी।जांच में आगे पता चला कि उसका नाम शेख है। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने ही दुपट्टे से गला दबाकर अजीजा की हत्या की।पुलिस ने बताया कि शेख, जिसका अजीजा की बहन, फिरोजा के साथ प्रेम प्रसंग था और उसे पैसे की जरूरत थी। अजीजा का अपने पति के साथ कुछ विवाद चल रह था, जिसके कारण पिछले 6 महीने से वह पिता के घर रह रही थी। फिरोजा भी अपने पति के साथ उसी घर में रहती थी।, एसपी सुशील अग्रवाल ने बताया,फिरोजा ने अजीजा का 40 लाख रुपए का बीमा करवाया था, जिसमें उसने खुद को नॉमिनी बनाया था। 28 नवंबर को फिरोजा ने बीमा की पहली किस्त जमा कर दी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी शेख को अजीजा की हत्या के लिए यह कहकर राजी किया कि उसे 7 लाख रुपए देगी। इसके बाद फिरोजा ने अजीजा के श्रम कार्ड बनावाने के लिए मना लिया जिससे कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।
फिरोजा के कहने पर अजीजा श्रम कार्ड बनवाने के लिए शेख के साथ चली गई। रास्ते में सुनसान जहग देखकर शेख ने अजीजा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।




