लौहनगरी के शामिल सिंह को धारावाहिक शिव शक्ति में मिला विशेष “अघोरी” का किरदार
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : शहर के लिए गर्व की बात जमशेदपुर लौहनगरी के कलाकार शामिल सिंह को कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक, शिव शक्ति में मिला “अघोरी” का विशेष किरदार. सावन मास का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है. और ऐसे समय में यह धारावाहिक अच्छी खासी लोकप्रियता बटोर रहा है. जिसे दर्शक भी अपना खूब प्यार दे रहे है. शामिल सिंह जमशेदपुर के कदमा, के रहने वाले हैं. शामिल शुरुआत से ही नृत्य एवं अभिनय कला को लेकर काम करते रहे है, और इस धारावाहिक में शामिल सिह को अघोरी के किरदार में खूब पसंद किया जा रहा है. धारावाहिक के आगे आने वाले भागो में शिव विवाह के दृश्यों में भी सामिल सिह को देखा जासकता है. इस धारावाहिक में यशवर्धन, शिव की तथा सुभा राजपूत, शक्ति के रूप में अभिनय कर रही है. यह धारावाहिक सोमवार से शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाता है, इस सीरियल का शूट गुजरात में चल रहा है . इस सीरियल ने बहुत ही कम समय में अपनी अच्छी टी आर पी बना ली है.

Advertisements


