गणगौर की छटा, राजस्थानी संस्कृति की बात: भायली महिला मंडल ने जमशेदपुर में मनाया भव्य सिंधारा उत्सव…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/ jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी स्थित राजस्थान भवन में भायली महिला मंडल द्वारा 13वां गणगौर सिंधारा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल की अध्यक्ष कविता अग्रवाल के नेतृत्व में मारवाड़ी समाज की महिलाओं और बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर गणगौर अंताक्षरी, राजस्थानी लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और गणगौर सजावट प्रतियोगिता जैसी रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुमन नागेलिया द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। सुप्रसिद्ध गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना ने राजस्थानी और गणगौर गीतों से समां बांध दिया। इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं – सावित्री अग्रवाल, बिमला पंचोली, गायत्री अग्रवाल और पुष्पा जैन – को शॉल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, अपने पति को लिवर दान कर जीवनदान देने वाली रूपा जैन को “लाइफ सेवर अवार्ड” से नवाजा गया। वहीं, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया शर्मा को डिजिटल माध्यम से मारवाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मंजू अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, नीलम नागेलिया, कंचन अग्रवाल, लता अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, उमा डांगा सहित कई प्रमुख सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहीं। भायली महिला मंडल हर वर्ष इस प्रकार के रंगारंग आयोजनों के माध्यम से मारवाड़ी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed