हरियाणा-पंजाब में भीषण सर्दी, 5 शहरों में तापमान 4 डिग्री से नीचे;

0
Advertisements
Advertisements

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है। अधिकांश जगहों पर रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे चला गया। गांदरबल जिले का सोनमर्ग गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडी जगह रही।सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज किया गया। श्रीनगर में -0.6°C, बारामूला जिले के मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में -9°C, कोकरनाग में -0.6°C और कुपवारा में -3.5°C तापमान रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इधर, पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जैसे हालात हैं। गुरुवार को दोनों राज्यों के 5 शहरों में तापमान 4°C से नीचे रहा। हरियाणा के नारनौल में पारा 2°C और भिवानी में 2.5°C रिकॉर्ड हुआ। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 3°C और बठिंडा में 3.8°C और फिरोजपुर में 3.4°C रहा।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी-बिहार के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से बारिश की संभावना है। बारिश का दौर 2 से 3 फरवरी तक रहेगा। इससे तापमान में गिरावट के साथ सर्दी और बढ़ेगी।यूपी में ओले-बारिश के बाद मौसम पलट गया है। एक बार फिर ठंड और कोहरे की वापसी हुई है। गुरुवार सुबह लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़ समेत 15 जिलों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई।
हिमाचल प्रदेश- हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण 655 सड़कें बंद हैं और कई इलाकों में बिजली गुल है। लाहौल-स्पीति, शिमला और कुल्लू सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 31 जनवरी से फिर बर्फबारी और बारिश का अनुमान है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली- दिल्ली में ठंडा मौसम बना हुआ है। अधिकतम तापमान 17.9°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है और कई इलाकों में कोहरा भी छा सकता है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed