आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित

Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास एवं रखरखाव कार्यों के कारण 15 नवंबर तक रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किए जा रहे इस कार्य का असर कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुगम बनाने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ का परिचालन आंशिक रूप से समाप्त किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

रेलवे की सूचना के अनुसार, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) 15 नवंबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी। आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) 14 नवंबर को केवल आद्रा तक चलेगी और आद्रा-पुरुलिया के बीच इसका परिचालन नहीं होगा। वहीं, 15 नवंबर को यह ट्रेन पूरी तरह रद्द रहेगी। टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056-68060) भी 15 नवंबर को आद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी। इस दिन आद्रा और आसनसोल के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेन सेवा बंद रहेगी।

ट्रैक रखरखाव कार्य के कारण बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (18184) को 15 नवंबर को यात्रा के दौरान जरूरत के अनुसार मार्ग में 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की परिचालन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

About The Author

You may have missed