आग लगने के बाद हुए कई धमाके,अवैध वर्कशॉप में 12 धमाकों से दहल उठे लोग

0
Advertisements
Advertisements

लखनऊ: लखनऊ में बृहस्पतिवार को मारुति सुजुकी नेक्सा के अधिकृत वर्कशॉप में आग लग गई। धमाकों से लोग दहल उठे। हादसे में दो करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। वर्कशॉप अवैध रूप से चल रहा था। दमकल कर्मियों ने दस गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे सभी कर्मचारी लंच पर चले गए। करीब 2:15 बजे पड़ोस में स्थित निर्वाण हॉस्पिटल के कर्मचारियों को वर्कशॉप से धुएं का गुबार और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई पड़ीं। शोर सुन वर्कशॉप के कर्मचारी भी आ गए।एफएसओ इंदिरानगर ने बताया कि वर्कशॉप में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था थी, मगर मालिक के पास एनओसी नहीं था। ऐसे में उन्हें नोटिस भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। वर्कशॉप में कार के आने-जाने का एक ही रास्ता था, जबकि बगल में दफ्तर था। अगर हादसे के समय वर्कशॉप में कर्मचारी मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई।दमकलकर्मी जब वर्कशॉप में दाखिल हुए तो देखा कि धमाकों के कारण दीवारों में दरारें पड़ चुकी थीं। दो कार, हाइड्रोलिक मशीन, स्टोर रूम में रखे सामान से लपटें उठ रही थीं। टीम ने निर्वाण अस्पताल में लगे हौज रील और गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.वर्कशॉप में धुआं भरा हुआ था। इससे दमकल कर्मियों को दिखने में समस्या होने लगी। इस बीच वर्कशॉप का दफ्तर भी आग की चपेट में आ गया। ऐसे में टीम तीन हिस्सों में बंट गई। दो टीमें बीए (ब्रीदिंग एपरेटस) सेट पहनकर अंदर दाखिल हुईं। एक टीम ने वहां खड़ी छह गाड़ियों को किसी तरह से बाहर निकाला। जबकि दूसरी टीम दफ्तर की खिड़कियों और गेट में लगी कांच को तोड़कर अंदर दाखिल हुई। तीसरी टीम बाहर से ही आग पर काबू पा रही थी। धुआं करीब दो किलोमीटर दूर से दिख रहा था। वहीं, रिंग रोड व पुल पर जाम लग गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed