सरायकेला पुलिस को को मिली सफलता, 230 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार…


सरायकेला:- ब्राउन शुगर के मामले में सरायकेला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला मुस्लिम बस्ती में ब्राउन सुगर का कारोबार कर रही हैं। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के द्वारा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, आदित्यपुर राजन कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा समय करीब 09.10 बजे मुस्लिम बस्ती अहमद गली में छापामारी किया गया, जहाँ पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में अहमद गली में मौजूद थी पुलिस को देख कर वह महिला भागने लगी लेकिन महिला पुलिस के द्वारा संदिग्ध महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। संदिग्ध महिला की विधिवत तलाशी छापामारी दल में शामिल महिला पुलिस के द्वारा लिया गया। महिला के पास से काले पोलिथिन में 230 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद किया गया। संदिग्ध महिला ने पुछताछ के क्रम में अपना नाम नाजमुन निशा, उम्र करीब 38 वर्ष पति स्व० एहसान अली, सा०- अहमद गली, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर बतायी। महिला ने यह भी बताया कि मुर्शिदाबाद लालगोला का रहने वाला मोगला नामक व्यक्ति अपना आदमी भेजकर ब्राउन सुगर का सप्लाई करता है जिसे महिला द्वारा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में बेचती है।
छापेमारी के दौरान काले रंग के पोलिथिन में 230 पुड़िया ब्राउन सुगर जिसका कुल बजन कागज सहित 19.320 ग्राम है, जब्त किया गया।
छापामारी दल में राजन कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी, आदित्यपुर थाना , पु०अ०नि० अभिषेक कुमार , पु०अ०नि० कुमारी सलोमिना एक्का, पु०अ०नि० सुरेश राम , स०अ०नि० उदय कुमार सिंह, स०अ०नि० पुष्पा तिर्की , टाईगर मोबाईल अशोक यादव, टाईगर मोबाईल अंगद पाण्डेय ,टाईगर मोबाईल नितीश कुमार पाण्डेय, टाईगर मोबाईल रघबेन्दर कुमार सिंह , आरक्षी मोनिका गुड़िया , आरक्षी श्यामवती सरदार , आरक्षी शिव शंकर दास, चालक गृह रक्षक कृष्णा महतो शामिल थे।


