संभल में सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी,

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बड़ी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक अज्ञात शख्स का सिर कटा शव बरामद किया गया है। पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, शव के दोनों हाथ, दोनों पैर भी गायब थे। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।यह घटना सोमवार सुबह चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के पतरुआ रोड पर बड़ी ईदगाह के पास सामने आई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शव की जांच की तो पाया कि शव सिर, दोनों हाथ और दोनों पैरों के बिना है।पुलिस का कहना है कि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या कहां की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया या नहीं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed