वेदांता ईएसएल लिमिटेड में वीमेंस यूनिवर्सिटी की 5 छात्राओं का चयन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- वीमेंस यूनिवर्सिटी की 5 छात्राओं का चयन वेदांता ईएसएल लिमिटेड ने किया है। कैंपस प्लेसमेंट के क्रम में छात्राएं दो चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरीं। ऑनलाइन मूल्यांकन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद चार लाख 65 हजार के सालाना वेतन पैकेज पर छात्राओं को बोकारो, झारखंड में पदस्थापना दी गई है। छात्राओं ने आज प्लेसमेंट सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ रत्ना मित्रा के साथ वीमेंस यूनिवर्सिटी की माननीया कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अंजिला गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की। कुलपति महोदया ने छात्राओं को जीवन में परिश्रम करने और ईमानदारीपूर्वक कार्य करने की सलाह दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रभात कुमार सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कैरव गांधी अपहरण कांड: आरोपी शाद आलम की जमानत याचिका ADJ-3 कोर्ट में ट्रांसफर, केस डायरी तलब

Thanks for your Feedback!

You may have missed