बिरसानगर में गुमटी में एसडीएम का छापा, गांजा व कछुआ बरामद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 8, राधाकृष्ण मंदिर के पास एक गुमटी में गांजा बेचे जाने की गुप्त सूचना पर धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी पारूल सिंह ने शुक्रवार की देर शाम छापेमारी की। छापेमारी में गुमटी और पास स्थित उसके घर से करीब एक पाव गांजा बरामद हुआ। कुछ गांजा वाले सिगरेट भी मिले हैं। हालांकि छापेमारी की भनक पाकर गांजा विक्रेता बैजनाथ दास और उसका सहयोगी रवि दास भागने में सफल रहा। उसके घर से एक छोटा कछुआ मिला है। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी पहुंचे। एसडीएम ने गांजा को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बिरसानगर पुलिस ने बैजनाथ दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर, कछुआ को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग अलग से बैजनाथ दास के खिलाफ मामला दर्ज करेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट में देरी पर विरोध प्रदर्शन, 6 साल बाद भी काम शुरू नहीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed