एसडीएम, धालभूम ने मनरेगा के बीपीओ, लेखा सहायक पद के लिए आयोजित परीक्षा को लेकर परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मनरेगा के सृजित पदों के विरूद्ध संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है । बीपीओ एवं लेखा सहायक पद पर भर्ती हेतु परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी का जायजा लिया। साथ ही केंद्राधीक्षकों सहित परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी परिक्षार्थी परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण नहीं लाए यह सुनिश्चित करें। छात्रों को अच्छी तरह जांच कर ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठाएं ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पावर डिस्कॉम्स ने लाइनमैन दिवस मनाया, फ्रंटलाइन पावर हीरोज़ का किया सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed