तालसा गांव के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सुंदर नगर थाना क्षेत्र के तालसा गांव के पास गुरुवार की रात एक ही स्कॉर्पियो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत में वास्तव मुर्मू और आसमा को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आसमा की हालत अधिक गंभीर है। उसके सर में चोट लगी है। वास्तव के भी सर में चोट लगी है। जबकि बाइक में पीछे बैठे सूरज को हल्की चोट लगी है। उसके हाथ में चोट आई है। मरहम पट्टी करने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  महुआडांड़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, धवई टोली में छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed