जमशेदपुर विमेंस युनिवर्सिटी में सावन महोत्सव का आयोजन…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :आज दिनांक 07.08.2024 को जमशेदपुर विमेंस युनिवर्सिटी के बिस्टूपुर प्रांगण में कुलपति महोदया प्रो.अंजिला गुप्ता के निर्देशन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा संकाय की कोऑर्डिनेटर डॉ. कामिनी कुमारी, विभागाध्यक्ष डॉ. संजय भुइयां सहित सभी शिक्षिकाएं शामिल हुईं। यह कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से लगातार चल रहा था जिसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करके छात्राओं का मनोबल बढ़ाया गया। सावन महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के दरम्यान मेहंदी प्रतियोगिता, छतरी सज्जा प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, एकल और समूह नृत्य प्रतियोगताओं का भी आयोजन किया गया। आज इस आयोजन में स्वागत गान, लघु नाटिका को शामिल किया गया और साथ ही ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर का माहौल संगीतमय बनाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मानगो नगर निगम में उपमेयर चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, कई नेताओं की दावेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed