सहारा सिटी मानगो में मना सावन महोत्सव

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: बरसात के महीने में सावन का पखवाड़ा बहुत ही लोकप्रिय एवं पूजनीय होता है। जहां बड़ी संख्या में लोग भोले शंकर के दर्शन के लिए देवघर अंबरनाथ एवं शिवालयों का सोमवार दर्शन एवं पूजन करते हैं वही महिलाएं प्रकृति की हरियाली के बीच बगीचों में झूले झूलने के साथ-साथ स्वयं को प्रकृति के सदृश हरे रंग के परिधान में सज धज कर हाथों में मेहंदी से सुसज्जित होकर आज सहारा सिटी के कमेटी हाल में संध्या 4:00 बजे महिलाएं एकत्रित हुई। एक दूसरे के परिचय के साथ सावनी गीत गाकर नृत्य प्रस्तुत कर आनंदित हुई। कई तरह के खेलों के आयोजन किया गया जिसमें भाग लेकर महिलायें काफी उत्साहित थी। विजेता महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गयाम कार्यक्रम के आयोजन में रीना सिंह संगीता शर्मा नीलू पाल अनीता एवं रजनी सहित कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं का विशेष योगदान रहा। आने वाले भविष्य में आजादी के अमृत महोत्सव में भी महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  राष्ट्रवाद के बड़े-बड़े भाषण देने वाले लोग भाजपाई बताएं देश पहले है या विदेशी स्वीकृति? : जेएमएम

Thanks for your Feedback!

You may have missed