राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: आज पूरे देश में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश की एकता, अखंडता और समर्पण की भावना को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

यह कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एनएसएस इकाई द्वारा प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार (सीबीओ) तथा डॉ. जयेंद्र कुमार (एनएसएस समन्वयक) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के विचारों और योगदान को याद किया गया तथा उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ (Integrity Oath) ली। इसके पश्चात एकता के प्रतीक के रूप में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जो लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर संस्थान के विभिन्न परिक्षेत्रों से गुजरते हुए संस्थान के प्रशासनिक भवन परिसर में संपन्न हुआ। यह एकता दौड़ सुबह 11:00 बजे प्रारंभ होकर 12:00 बजे तक चली।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर. वी. शर्मा, कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रोफेसर सारोज कुमार सरंगी, डीन (शैक्षणिक) प्रोफेसर एम. के. सिन्हा, प्रोफेसर के. वी. यादव, प्रोफेसर आर. पी. सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सहित अनेक संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल के आदर्शों को याद करते हुए और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed