नगर पंचायत चुनाव से पहले सरायकेला पुलिस हाई अलर्ट, 6 बाइक दस्ते के साथ 11 वार्डों में सघन पेट्रोलिंग

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने रविवार रात छह बाइक दस्तों के साथ नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में सघन पेट्रोलिंग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने, मतदाताओं को डराने-धमकाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी डर के अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें।

पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। प्रशासन ने साफ किया है कि चुनाव हर हाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Advertisements
See also  फाइलेरिया की दवा खाने के बाद 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, गड़चिरोली में मचा हड़कंप; 4 जिला अस्पताल रेफर

Thanks for your Feedback!

You may have missed