मानगो में संध्या सिंह का जनसंपर्क तेज, भ्रष्टाचार-मुक्त और स्वच्छ नगर का किया वादा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह ने संजय पथ, लक्ष्मण नगर और सुभाष कॉलोनी (मानगो) क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मानगो के समग्र विकास का भरोसा देते हुए कहा कि स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क, नाली और अन्य जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

संध्या सिंह ने कहा कि एनडीए का उद्देश्य मानगो नगर निगम को भ्रष्टाचार-मुक्त, स्वच्छ और विकसित बनाना है, ताकि हर वर्ग के लोगों को बुनियादी सुविधाएं समय पर मिल सकें। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे एनडीए के पक्ष में मतदान कर विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने महापौर प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Advertisements
See also  10 साल के शौर्य ने रचा कमाल, 20 सेकंड में बताए 48 एशियाई देशों के नाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed