सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को एक बार फिर जुगसलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को दूसरे दिन गुरुवार को एक बार फिर जुगसलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बार पुलिस ने चिंटू को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसके पूर्व बुधवार को साकची पुलिस ने चिंटू सिंह को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि कोर्ट ने चिंटू की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए जमानत दे दी थी. जमानत के बाद से ही जुगसलाई पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट के बाहर खड़ी थी पर चिंटू पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार हो गया था. इधर, पुलिस ने साकची में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अप्पू तिवारी को भी गिरफ्तार किया है. चिंटू सिंह और अप्पू तिवारी कोलकाता स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर थे. पुलिस ने देर रात कोलकाता में छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विधायक श्री सरयू राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed