रुपया डॉलर के मुकाबले फिर धड़ाम, 54 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर पर

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के मार्च 2026 तक होने की खबरों के सामने आने के बाद गुरुवार को अंतर-दिवसीय कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 54 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.48 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की ओर से कथित तौर पर यह कहे जाने के बाद कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मार्च तक हस्ताक्षर होने की संभावना है, रुपया गिरकर 90.48 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।करेंसी ट्रेडर्स के अनुसार, व्यापार समझौता आगे खिसकने की संभावना ने निवेशकों के बीच रिस्क-ऑफ सेंटीमेंट बढ़ाया है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन के बयान के बाद बाजार में यह धारणा मजबूत हुई कि सौदा अब मार्च 2026 तक ही पूरा हो पाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके साथ ही आयातकों की ओर से डॉलर की बढ़ी मांग, मैक्सिको द्वारा भारत और एशियाई देशों पर 50% तक आयात शुल्क लगाने की घोषणा, तथा ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव ने भी रुपये पर दबाव डाला। रुपये ने आज 89.95 पर शुरुआत की थी लेकिन जल्दी ही कमजोर होकर 90.48 के स्तर तक फिसल गया। पिछला बंद भाव 89.87 प्रति डॉलर था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स LLP के ट्रेजरी हेड और ED अनिल कुमार भंसाली के मुताबिक, “CEA की टिप्पणी के बाद रुपये में तेज गिरावट आई। मैक्सिको के नए आयात शुल्क और ऊंचे बॉन्ड यील्ड के चलते FPI द्वारा ऋण बाजार में बिकवाली ने भी रुपया कमजोर किया।”

वैश्विक मोर्चे पर, फेडरल रिज़र्व की दर कटौती और नरम संकेतों के बाद डॉलर इंडेक्स 0.17% टूटकर 98.61 पर आ गया। ब्रेंट क्रूड 1.17% गिरकर 61.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिससे आयात बिल पर आंशिक राहत मिल सकती है।

See also  नाशिक के नागरिक मध्य पूर्व संकट में फंसे, सरकार ने हेल्पलाइन और सहायता अभियान तेज किया

घरेलू शेयर बाजारों में आज तेजी रही—सेंसेक्स 443.66 अंक चढ़कर 84,834.93 पर और निफ्टी 141.05 अंक मजबूत होकर 25,899.05 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, बुधवार को FPI ने 1,651.06 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी, जिसका दबाव रुपये पर बना हुआ है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed