160 करोड़ का FD घोटाला उजागर, बैंक-नगर निगम कनेक्शन पर बड़ी जांच—हड़कंप मचा

0
Advertisements

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला नगर निगम से जुड़ा करीब 150 से 160 करोड़ रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) घोटाला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि कोटक महिंद्रा बैंक में जमा नगर निगम की राशि फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दी गई और अधिकारियों को जाली दस्तावेज देकर गुमराह किया गया। मामला तब सामने आया जब 58 करोड़ रुपये की एक एफडी मैच्योर होने पर रकम ट्रांसफर कराने की कोशिश की गई, लेकिन पैसा खाते में नहीं पहुंचा। जांच में बैंक स्टेटमेंट भी फर्जी पाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आगे की जांच में सामने आया कि कई एफडी रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं थीं और कुल गड़बड़ी 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है। इस मामले में बैंक कर्मचारियों के साथ कुछ नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है और राज्य की विजिलेंस एजेंसी को जांच सौंपी गई है। सरकार ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

About The Author

See also  2028 में रिलीज होगी स्त्री 3, फिल्म की राइटिंग हुई पूरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed