पटना–सासाराम फोरलेन के लिए 149 करोड़ मंजूर, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, विकास को मिलेगी रफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : पटना–सासाराम फोरलेन परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना के लिए करीब 149 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पटना से सासाराम के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना और यातायात को सुगम बनाना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, यह फोरलेन कॉरिडोर लगभग 120 किलोमीटर लंबा होगा और इसे ग्रीनफील्ड तथा ब्राउनफील्ड मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। इस सड़क के बनने से पटना, आरा और सासाराम के बीच यात्रा समय में काफी कमी आने की उम्मीद है, साथ ही भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।

इस परियोजना को लेकर पहले ही केंद्र सरकार द्वारा लगभग 3712 करोड़ रुपये की कुल लागत को मंजूरी दी जा चुकी है। अब भूमि अधिग्रहण और शुरुआती निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है, जिससे आने वाले समय में बिहार के इस महत्वपूर्ण रूट पर विकास और कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की संभावना है।

About The Author

See also  सावन की सोमवारी पर मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 12 घायल

Thanks for your Feedback!