रोहित शर्मा ने T20 में दर्ज किया अपना नाम.. इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए। इस दौरान रोहित शर्मा ने एक कप्तानी पारी खेली। रोहित शर्मा की ये पारी काफी खास रही है। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक खास कारनामा किया। एक ऐसा कारनामा जो इससे पहले सिर्फ 1 बल्लेबाज ही कर सका था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ रोहित का नाम 

रोहित शर्मा ने इस मैच में एक कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। इन दो छक्कों के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपने 50 छक्के पूरे किए। बता दें, टी20 वर्ल्ड कप में 50 छक्के जड़ने वाले रोहित शर्मा दुनिया के सिर्फ दूसरे ही बल्लेबाज हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने ये कारनामा किया था। क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 63 छक्के लगाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 

क्रिस गेल – 63 छक्के

रोहित शर्मा – 50 छक्के

जोस बटलर – 43 छक्के

डेविड वॉर्नर – 40 छक्के

विराट कोहली – 33 छक्के

क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड भी तोड़ा 

ये टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का चौथा 50+ स्कोर है। बता दें, टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50+ स्कोर जड़ने के मामले में रोहित शर्मा अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल और कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है। वहीं, भारत के लिए एक टी20 सीरीज या टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अब रोहित के नाम हो गया है।

बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर 

5- बाबर आजम

4 – रोहित शर्मा

3 – क्रिस गेल

3- कुमार संगकारा

3 – जोस बटलर

भारत के लिए एक T20I सीरीज/टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के 

14 – टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा

13 – विराट बनाम वेस्टइंडीज, 2019

12 – टी20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह

12 – सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका, 2023

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed