सासाराम में पत्रकारों पर बरसे RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, विधायकों के सवाल से बचते दिखे

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिहार :- सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा उस समय असहज नजर आए, जब पत्रकारों ने पार्टी के विधायकों को लेकर सवाल पूछ लिया। सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय कुशवाहा उल्टे पत्रकारों पर ही भड़कते दिखे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पत्रकारों के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि “आप लोग बिना सवाल के ही यहां आ गए हैं”, जबकि मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी लगातार उनसे पार्टी विधायकों की स्थिति पर स्पष्ट जवाब मांगते रहे। लेकिन वे सवालों से बचते नजर आए और मुद्दे से भटकाने की कोशिश करते दिखे।

इस दौरान कुशवाहा ने सवाल पूछने के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मीडिया बेवजह भ्रम फैलाने का काम कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्टी के विधायक पूरी तरह एकजुट हैं या नहीं, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें और तेज हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुशवाहा का लहजा काफी तीखा था और वे लगातार पत्रकारों को ही कटघरे में खड़ा करते रहे। सवालों के जवाब देने के बजाय उन्होंने मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का सहारा लिया।

सासाराम की इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि विधायकों को लेकर उठे सवालों पर RLM नेतृत्व अब भी साफ तस्वीर पेश नहीं कर पा रहा है, और यही वजह है कि सवाल पूछे जाने पर जवाब देने के बजाय नाराज़गी दिखाई गई।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed