आरआईटी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : आरआईटी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में कुलूपटांगा फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी कर तीन युवकों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितु लोहार (23), बासुदेव लांगुरी (22) और आदित्य राज (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की कुल तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। तीनों आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के केस दर्ज हैं। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी इस नेटवर्क में शामिल हैं या नहीं। कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत पराशर सहित आरआईटी थाना की विशेष टीम शामिल रही।

About The Author

See also  शिक्षा जगत की 112 हस्तियों को सम्मान, सोना देवी यूनिवर्सिटी अवार्ड 2026 में छह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

You may have missed