बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाना आवश्यक, व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी : आजसू

Advertisements

जमशेदपुर :  गोलमुरी मुख्य बाजार में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में व्यापारियों के आक्रोश को आजसू पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए उनके बंदी आह्वान को नैतिक समर्थन दिया है। आजसू नेता अप्पू तिवारी ने कहा कि व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर तत्काल अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गोलमुरी में हाल के दिनों में हुई घटनाओं से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। 24 सितंबर को गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों द्वारा बड़ी डकैती के बाद अगले ही दिन आरती ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई। लगातार हुई इन घटनाओं से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में चिंता और आक्रोश बढ़ा है।

इसी मुद्दे को लेकर आजसू नेता अप्पू तिवारी ने व्यापारी भाइयों, समाजसेवियों एवं भाजपा नेताओं के साथ गोलमुरी बाजार का भ्रमण किया और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान समाजसेवी शिवशंकर सिंह, भाजपा नेता दिनेश कुमार, पप्पू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजार में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग रखी।

अप्पू तिवारी ने कहा कि आजसू पार्टी व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। दुकानदार दिन-रात मेहनत कर अपना व्यवसाय चलाते हैं और यदि बाजार में ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी तो इसका सीधा असर शहर की अर्थव्यवस्था और आम लोगों के भरोसे पर पड़ेगा।

See also  स्पीड गन से ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई, 100 से अधिक चालकों का ऑनलाइन चालान

उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से बंदी का आह्वान अपनी सुरक्षा और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है। आजसू पार्टी उनके इस लोकतांत्रिक विरोध को नैतिक समर्थन देती है।

अप्पू तिवारी ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई हो, पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और व्यापारिक क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनता और व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी जनहित के मुद्दों पर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। गोलमुरी के व्यापारियों के साथ भी पार्टी हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी।

About The Author

You may have missed