15 घंटे बाद तैरते हुए किनारे पहुंचा ऋषि का शव, शव को देख परिजनों का बुरा हाल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट में टेल्को के जेम्को निवासी 17 वर्षीय ऋषि नहाने के दौरान नदी में डूब गया था. 15 घंटे बाद सोमवार की सुबह उसका शव घाट किनारे तैरते हुए पहुंच गया. उस वक्त भी ऋषि के परिजन नदी किनारे अपने बेटे की तलाश में लगे थे. बेटे की लाश देख परिजनों में कोहराम मच गया. बड़ौदा घाट में ही परिजन शव को देख रोने बिलखने लग गए. यह मातमी माहौल देख वहां मौजूद हर किसी की ऑंखें नम हो गई. रात भर पानी में रहने की वजह से ऋषि का शरीर पानी से फूल गया था. सूचना पाकर बागबेड़ा थाना पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. बता दे कि रविवार को ऋषि मां के साथ नदी में जिउतिया नहाने आया था. नदी में उतरने पर वह गहराई में चला गया. देखते ही देखते पानी के बहाव में बह गया. बेटे को आंखों के सामने नदी में डूबते देख मां का बुरा हाल हो गया था. अन्य महिलाएं उसे संभालने में लगी थी. स्थानीय मछुआरों को नदी में उतारा गया था, लेकिन ऋषि देर शाम तक नहीं मिला था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर के तीरंदाज श्रेय भारद्वाज का कमाल: 2 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

Thanks for your Feedback!

You may have missed