Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मजदूरों के हित में हमेशा संघर्ष करते रहने वाले एवम प्रसिद्ध समाजसेवी दिवंगत दिनेश शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोनारी स्थित उनके आवासीय परिसर में संपन्न हुआ। सभा में सर्वप्रथम दिनेश शर्मा जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सभा में मुख्य रूप से चर्चा हुई कि उनके देह त्याग दिवस 4 जुलाई तक उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सस्मरण लिख कर प्रकाशित किया जायेगा। अब तक जमशेदपुर शहर के कई संघर्षशील साथियों ने संस्मरण लिख कर आयोजन समिति को दिया है। अन्य साथियों से भी जल्द लिखने हेतु अपील किया गया।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से डॉ. राम कविंद्र, जगत, अशोक कुमार, निशांत अखिलेश, अरविंद अंजुम, दिलीप कुमार, जवाहर लाल शर्मा, कुमार दिलीप, झुमूर मानिंद, मदन महतो,रामनारायण प्रसाद,वेदांत,उर्वशी शर्मा,अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed