बागबेड़ा में जल संकट के बीच राहत, सांसद विद्युत वरण महतो के सहयोग से टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरू…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क: लगातार जल संकट से जूझ रहे बागबेड़ा क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार से क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। यह पहल सांसद विद्युत वरण महतो के सहयोग से की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा की देखरेख में टाटा स्टील के टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। सुबोध झा ने जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और कॉरपोरेट कंपनियों से निवेदन किया है कि बागबेड़ा के हर मोहल्ले तक पानी पहुंचाने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 टैंकर की व्यवस्था की जाए।

फिलहाल तारापोर, जुस्को और टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज की मदद से कुछ इलाकों में पहले से टैंकरों द्वारा जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन बढ़ती गर्मी और जल संकट के कारण यह पर्याप्त नहीं है।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस प्रयास से पानी की कमी कुछ हद तक दूर होगी। आगे की जानकारी और जल आपूर्ति की स्थिति को लेकर हम आपको आने वाली खबरों में अपडेट देते रहेंगे।

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed