जमशेदपुर महानगर की रानी गुप्ता राष्ट्रीय ओबीसी महासभा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-आज प्रदेश उपाध्यक्ष, झारखंड, राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के शेखर कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष भाई नंदलाल जी के द्वारा कर्मठ और जुझारू महिला नेत्री श्रीमती रानी गुप्ता जी को कल दिनांक 23/03/2021 को जमशेदपुर महिला मोर्चा के लिए जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र प्रेषित किया जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर कुमार जी के द्वारा श्रीमती रानी गुप्ता को ससम्मान सौपा गया एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। अपने अभिव्यक्ति में रानी गुप्ता जी ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए बतायी कि वो संगठन को मजबूती प्रदान करने की हर कोशिश करेंगी साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया कि यथाशीघ्र सशक्त महिलाओं की एक टीम बनायेगी जो ओबीसी के उत्थान में हर सम्भव प्रयास करेंगी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता व कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप-ध्यान और फूलों की होली के बीच नारी सशक्तिकरण का संदेश जमशेदपुर

You may have missed