डिवाइड लाइट पब्लिक स्कूल आनंद नगर बिक्रमगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगोली उत्सव

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):-बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र आनंद नगर में स्थित डिवाइड लाइट पब्लिक स्कूल दीपावली के शुभ अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगोली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।विद्यालय के प्राचार्य चंदेश्वर भारती अजेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रकाश का पर्व दीपावली, छठ, गोवर्धन पूजा ,भैया दूज एवं चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण पर्व मनाए।इस अवसर पर स्कूल के छात्र और छात्राएं के द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगोली को बनाया गया और पटाखे ना छोड़ने का संदेश भी दिया गया। साथ ही साथ पर्यावरण बचाने का भी प्रण लिया गया।रंगोली प्रतियोगिता में वर्ग आठ के बच्चों ने प्रथम ,वर्ग आठ की छात्राओं ने द्वितीय, वर्ग चार के बच्चों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।उक्त अवसर पर शिक्षक कमलेश प्रसाद,विजयराज बहादुर सिंह,शिक्षिका उषा सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव? राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, सत्ता में नए चेहरे की चर्चा तेज

You may have missed