रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस क्रैश: इलाज के लिए लिए गए आठ लाख के कर्ज पर हुई त्रासदी

0
Advertisements
Advertisements

चतरा,झारखंड: झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी सात सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विमान में गंभीर रूप से घायल मरीज, उसके परिवार के सदस्य, डॉक्टर-नर्स और पायलट-को-पायलट शामिल थे।बताया जा रहा है कि मृतक 41 वर्षीय संजय कुमार की हालत गंभीर थी, क्योंकि वह बरन इंजरी के कारण झुलसा हुआ था। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बावजूद उसकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था और डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया था। परिवार ने यही उम्मीद लेकर उसे एयर एम्बुलेंस से ले जाने का निर्णय लिया। परिवार ने इसके लिए करीब 8 लाख रुपये का कर्ज लिया था। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर यह रकम जमा की थी ताकि वे जल्दी से जल्दी संजय को उन्नत इलाज के लिए दिल्ली ले जा सकें। एयर एम्बुलेंस ने सांय लगभग 7:11 बजे रांची के एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और लगभग 20-23 मिनट बाद उसका एटीसी से संपर्क टूट गया। स्थानीय मौसम खराब होने की वजह से पायलट ने रास्ता बदलने की कोशिश की थी, लेकिन विमान सिमरिया के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इस भीषण हादसे में संजय कुमार के अलावा उनकी पत्नी बसंती देवी, भांजा ध्रुव भी मारे गए। साथ ही एयर एम्बुलेंस के पायलट-को-पायलट, डॉक्टर और नर्स भी अपनी जान गंवा बैठे। मृतकों में शामिल लोग अपने परिवार के साथ इलाज के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे ने उन्हें बिना किसी चance दिए हमेशा के लिए छीन लिया। इस घटना ने इलाके में गहरा शोक मचा दिया है। मृतक परिवार का पूरा भरोसा इसी इलाज और बेहतर उपचार पर था, लेकिन कर्ज लेकर की गई कोशिश त्रासदी में बदल गई। स्थानीय लोग और परिजन अब शोक में डूबे हैं और शासन-प्रशासन से इस हादसे की पूरी जांच और मदद की मांग कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed