राम मंदिर नवयुवक काली पूजा कमेटी 58वें वर्ष धूमधाम से करेगी काली पूजा


Saraikela: – आदित्यपुर 02 के मार्ग संख्या 13-14 में श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक काली पूजा समिति के द्वारा पूजा पंडाल के निर्माण हेतु आज भूमि पूजन कार्तिक कृष्ण पक्ष षष्ठी के मौके पर संपन्न हुआ. मौके पर यजमान के रुप में बाबू लाल सोरेन उपस्थित थे. इस दौरान बाबू लाल सोरेन एवम् दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विनोय कृष्ण राजू सिंह, पूर्व पार्षद रिंकू राय ने वैदिक रीति रिवाज से अनुष्ठान संपन्न करवाया. काली पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि इस वर्ष पूजा का 58वाँ वर्ष है और समिति इस बार धूम धाम के साथ पूजा की तैयारी कर रही है. इस अवसर पर समिति के लाल बाबू पांडेय, अनुराग मिश्रा, जीतू सिंह, विक्की पांडेय, शशांक झा, विनय श्रीवास्तव, रवि पांडेय, रौनक सिंह, सिद्धार्थ झा,अभिषेक विनायक, अमित सिंह, सुमित श्रीवास्तव, अनूप अंजन उर्फ भोजू,तन्मय कुमार, बाबू तिवारी आदि उपस्थित थे.




