राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का ताज

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का खिताब राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने अपने नाम कर लिया है, जिसके साथ वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं. नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया.नंदिनी गुप्ता ने श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग और अन्य सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया. ऐसे में श्रेया पूजा फर्स्ट रनर-अप रहीं तो वहीं स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया. सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रही थीं. इस बार ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया, जिसमें देश भर से लड़कियों ने हिस्सा लिया. ब्यूटी पेजेंट में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था. इस जबरदस्त जीत के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements
See also  रश्मिका-विजय की शादी ने बदला सेलिब्रिटी वेडिंग ट्रेंड, सादगी में दिखी दक्षिण भारतीय परंपरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed