रेलवे श्रम व बाल किशोर न्यायालय हो व्यवहार न्यायालय में स्थानांतरण- अधिवक्ता पप्पू

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने रांची हाईकोर्ट को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि रेलवे श्रम व बाल किशोर न्यायालय को जमशेदपुर के व्यवहार न्यायालय मे स्थानांतरित किया जाय. जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में दोनों सुविधायें नहीं होने से अधिवक्ताओं को और पक्षकार तो काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. व्यवहार न्यायालय से रेलवे न्यायालय और बाल किशोर न्यायालय 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. श्रम न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय पुराना व्यवहार न्यायालय परिसर में अभी तक चल रहा है. अधिवक्ताओं को और पक्षकारों को मुकदमा की पैरवी के लिए न्यायालय जाने के समय काफी परेशानी होती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

न्याय मिलने में होती है देरी

बाल किशोर न्यायालय में अभी तक अस्थाई न्यायिक अधिकारी होने से मुकदमे की सुनवाई पूरी अवधि में नहीं होने से पक्षकार को न्याय मिलने में देरी होती है. अधिवक्ताओं को समय के अभाव में चारों न्यायालय में पैरवी कर उपस्थिति नहीं होने के कारण न्याय से वंचित होना पड़ता है. साथ ही अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है. अधिवक्ताओं और पक्षकारों की परेशानी को देखते हुए चारों न्यायालय को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में लाने का अनुरोध रांची हाईकोर्ट से की है.

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed